Muzaffarpur News: पहचाने गए गहनों को प्राचार्य को सौंपने का आदेश
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुजफ्फरपुर क्लब परिसर में 22 जून को आयोजित रिसेप्शन से चोरी हुए गहनों को गुरुवार को सीजेएम कोर्ट ने एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया को सौंपने का आदेश नगर थाने की पुलिस को दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गहने को बरामद किया था। बाद में कोर्ट की अनुमति पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष प्राचार्य ने इन गहनों की पहचान की थी। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में सौंपी थी। इसके बाद प्राचार्य ने पुलिस अभिरक्षा में रखे गए गए इन गहनों को मुक्त कर उन्हें सौंपने की अर्जी कोर्ट में दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.