मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलते ही 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने वैक्यूम कर ट्रेन रोक दी। चेन पुल्लिंग का अलार्म सुनते ही आरपीएफ के प्रधान आरक्षी अमित कुमार और शिवचंद्र कुमार तत्काल बी-5 कोच में पहुंचे। उन्होंने यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार को दी। इसके बाद बीमार यात्री को ट्रेन से उतारकर तुरंत इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया। यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हार्ट अटैक के लक्षण बताए गए हैं। आरपीएफ के अनुसार, बी-5 की सीट संख्या 47 पर सवार साजन कामत की मुजफ्फरपुर से ट्रेन खुलने के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उनके भाई ने अलार्म वाली चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। साजन काम...