मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फपुर/सकरा, हिटी.। जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस में रविवार को ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ढोली स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही एस-8 कोच के पहिये के पास से तेज धुआं उठने लगा। अचानक धुआं देखकर बोगी में सवार यात्री घबरा गए। ट्रेन के रुकते ही कई यात्री बोगी से कूद गए। हालांकि, कोई इसमें हताहत या चोटिल नहीं हुआ। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को तत्काल रोककर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं जानकारी के अनुसार, ढोली स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ते ही एस-8 कोच में ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इस कारण पहिए के पास घर्षण से चिंगारी के के साथ तेज धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने धुआं देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी सू...