Muzaffarpur News: पर्व से पहले जर्जर सड़कों को दुरुस्त करें : विधायक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। कांटी और मड़वन प्रखंड का मंगलवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जर्जर सड़कों का जायजा लिया। रेवा रोड एनएच-722 से करजा रोड नंबर-दो के अलावा खलीलपुर-महमदपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व सामने हैं। पर्व के दौरान ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराएं। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को छठ पर्व से पहले हर हाल में जर्जर सड़कों की मरम्मत पूरी कराने का निर्देश दिया। मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ठेकेदार गुड्डू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.