मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पूजा के पंडाल सजने लगे हैं, बाजारों में रौनक के साथ ही सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है। पर्व-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के उल्लास के बीच शहर की सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ एक बार फिर यातायात व्यवस्था की परीक्षा लेगी। ऐसे में जरूरी है कि त्योहारों की खुशियां जाम की भेंट न चढ़ें और आस्था की राह में अव्यवस्था बाधा न बने। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की पुरानी समस्या को देखते हुए प्रशासन को भीड़ के संभावित दबाव का पहले से आकलन कर यातायात की ठोस रणनीति बनानी होगी। शहरवासियों का कहना है कि त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब बाजार की रौनक घरों तक पहुंचे, न कि लोग सड़कों पर घंटों जाम में फंसे रह जाएं।

त्योहारों में बढ़ेगा यातायात दबाव शहर में दुर्गा पूजा ध...