मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर कुढ़नी के रजला में शुक्रवार को सूबे के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पर्यटन विभाग की ओर से संचालित टेंट सिटी का उद्घाटन किया। टेंट सिटी में कांवरियों और श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनय पासवान, मनोज पासवान, नितेश सिंह, पंकज गुप्ता, कृष्ण मुरारी मुरली, पारस साह, अमरनाथ सिंह, अंकित सिंह, संजीत सिंह, मदन सिंह, उपेंद्र साह समेत क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...