Muzaffarpur News: पथरीले रास्तों से होकर बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचेंगे कांवरिया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान इस बार पथरीले रास्ते बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने आने वाले कांवरियों की परीक्षा लेंगे। चार दिन बाद श्रावणी मेले का उद्घाटन होना है पर कांवरिया मार्ग की बदहाली अब तक दूर नहीं हो सकी है। शहर से लेकर एनएच तक समस्या है। खासकर मधौल से लेकर रामदयालु गुमटी तक आधा दर्जन जगहों पर बुरा हाल है। सड़क पर गड्ढ़ों की भरमार के बीच कंकड़-पत्थर फैले हुए हैं। इससे कांवरियों को पीड़ा होगी। साथ ही जख्मी होने का भी खतरा रहेगा।
रामदयालु गुमटी के पास जर्जर सड़क रामदयालु गुमटी के पास जर्जर सड़क पर सिर्फ कंकड़-पत्थर नजर आते हैं। इस रोड पर पैदल की बात छोड़िए, गाड़ियों की ड्राइविंग भी मुश्किल है। सबसे अधिक समस्या हाजीपुर-मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाले एनएच पर है। गुमटी के सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.