मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बावन बीघा में रविवार की देर शाम जैकी सिन्हा (35) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत उन्हें उतारकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि, परिवार के अन्य लोगों ने इस बात से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...