Muzaffarpur News: पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पति धराया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के पोझा बभनटोली गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। जख्मी महिला का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने उसके पति शशिभूषण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता गुड़िया देवी ने केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह बीते रविवार को अपने मायके से ससुराल पोझा बभनटोली पति के बुलाने पर आई थी। यहां आने पर उसने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला का आरोप है कि इस तरह की प्रताड़ना वह करीब 12 वर्षों से झेल रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शशिभूषण को गिरफ्तार कर मंगलवार को हाजीपुर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.