मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन हथियाने के लिए भू-माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कीमती जमीन पर कब्जा जमाने के लिए पति के हमनाम महिला से जमीन निबंधन कराकर प्लॉट पर चढ़ जा रहे हैं। तुर्की इलाके के दरियापुर कफेन गांव में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय सुशील कुमार चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

फर्जी जमीन निबंधन उन्होंने तुर्की थाने की पुलिस को बताया है कि उनकी खातियानी जमीन का फर्जी ढंग से केवाला कर 59 डिसमिल जमीन हड़पने कोशिश की जा रही है। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस को बताया है कि गांव में उनकी चार एकड़ से अधिक खतियारी जमीन है। परिवार के कुंजन चौधरी, मुखराम चौधरी, रामरखू चौधरी, रामजुलूम चौधरी, शिवशंकर चौधरी और युगल किश...