मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को मड़वन सीओ पुष्कल कुमार, सदर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, करजा थानेदार इंस्पेक्टर रामएकबाल प्रसाद और एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से लेकर एनएच-702 स्थित रेवा रोड, पकड़ी पकोही न्यू फोरलेन, ओवरब्रिज, बिहारी मार्केट, बहोरा समेत विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, बैरियर लगाने तथा यातायात व्यवस्था को लेकर स्थल का मुआयना किया गया। यह भी पढ़ें- बढ़ेगी पताही हवाई अड्डा के रनवे की लंबाई...