मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पताही हवाई अड्डा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का सोमवार को डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से निरीक्षण का आग्रह किया गया था। इसी महीने प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पूरे परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और अन्य तैयारियों की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एसएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा द...