Muzaffarpur News: पंप लूटकांड : आठ साल से फरार आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाना क्षेत्र स्थित एक पंप से लूट में आठ वर्षों से फरार पारू थाने के जगन्नाथपुर नगवा निवासी धीरज कुमार को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व वैशाली के कई थानों में लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के सात मामले दर्ज हैं। 2018 में मड़वन स्थित पंप से बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए थे। मामले में आठ बदमाशों को आरोपित किया गया था, जिसमें से छह जेल जा चुके हैं। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि पूछताछ के बाद धीरज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.