मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी प्रमुख पूजा पंडालों, चौराहों और व्यस्त बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।पंडालों में और प्रमुख महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, प्रमुख चौक-चौराहों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्चमहिलाओं की सुरक्षा और पुलिस तैनाती बताया गया कि मनचलों और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। संवेदनशील पंडालों और प्रम...