मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बोचहां थाने के बल्थी रसूलपुर में हार्वेस्टर ठीक करने आए पंजाब के मैकेनिक अमरजीत सिंह की हत्या के आरोपित चालक गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हार्वेस्टर चालक गुरप्रीत सिंह पंजाब के बठिंडा जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह धान की कटाई व दौनी के लिए हार्वेस्टर को पंजाब से बल्थी रसूलपुर गांव लाया था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। बताया कि हार्वेस्टर में खराबी आने पर सात नवंबर की रात मैकेनिक अमरजीत सिंह पहुंचा था। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- बिहार में दिवाली के दिन खून-खराबा, दरभंगा में मुंह में गोली मारी; बक्सर में हाथ-पैर काट कर मर्डर गुरप्रीत ने लोहे की रॉड से अमरजीत...