मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू दक्षिणी पंचायत के वार्ड-12 स्थित गाढ़ा गांव में गुरुवार को पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। वे लोग उसी स्थल पर भवन निर्माण की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि चार अगस्त को उक्त स्थल पर भूमि पूजन के बाद काम शुरू हुआ। इस बीच 31 अगस्त को भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार को काम रोकने का निर्देश दिया। ग्रामीण सह पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम कुमार साह, गोविंदर प्रसाद यादव, दिग्विजय कुमार, मुन्ना यादव, दिलीप कुमार, हितलाल राय, उमाशंकर पासवान समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर तीन सितंबर को डीएम और पंचायतीराज पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड-12 स्थित गाढ़ा में पंचायत भवन बना...