मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। भू विवाद में पंचायती के दौरान फायरिंग मामले में चंदवारा आजाद टोला निवासी पीड़ित सुरेश कुमार ने रविवार को अहियापुर थाने में केस दर्ज कराया। इसमें ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमले और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। ​पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह विवाद जगरनाथ मिश्रा कॉलेज के पास स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन से जुड़ा हुआ है। इसमें आदित्य कुमार उर्फ दिपु साह, उमेश साह, सुमन राय सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Motihari News: मधुबन के भेलवा में रंगदारी मांगने व भूमि पर कब्जा मामले में दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...