मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पंचकर्म तकनीशियन का सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले छात्रों की परीक्षा 25 नवंबर से होगी। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 2 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा के लिए फॉर्म 19 नवंबर तक भरा जाएगा। सैद्धांतिक परीक्षा के बाद 4 से 12 दिसंबर तक प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड छात्र 20 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। पंचकर्म तकनीशियन के अलावा बीएचएमएस के पहले प्रोफेशनल की परीक्षा भी 25 नवंबर से होगी। यह परीक्षा 9 दिसंबर तक चलेगी। इसका प्रैक्टिकल 11 से 20 दिसंबर तक होगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 20 नवंबर से स्नातक सेमेस्टर वन की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान क...