मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को मुजफ्फरपुर में जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिले का मुख्य राजकीय समारोह सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। यहां राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल 15 अगस्त की सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजामसमारोह की तैयारी समारोह की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने किया। दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम में हुए फाइनल रिहर्सल को देखा और परेड में शामिल टुकड़ियों की तैयारियों का जायज...