मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैजलपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे ग्रामीण रामनरेश सिंह, वकील सिंह और गनौर सिंह नदी की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। आपस में गंडक (नारायणी) नदी में संभावित बाढ़ को लेकर चर्चा कर रहे थे। सभी के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल में तबाही से नींद गायब हो गई है। अब आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है। प्रशासन द्वारा सतर्क किए जाने के बाद से लगता है किसी भी समय बाढ़ आ सकती है। संभावित बाढ़ को लेकर युवाओं की टोली रात में तटबंध की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नदी में पानी बढ़ा था, लेकिन शनिवार को पानी कम हो गया। नदी में पानी बढ़ने और घटने से लोग सशंकित हैं। नदी में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते...