मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रथम बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मेजबान मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग और महिला एकल का खिताब नीलांजना शर्मा ने अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर के कविश साहू चैंपियन बने। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में नीलांजना ने पटना की कुमारी अनन्या को रोमांचक मुकाबले में 11-6, 12-10, 10-12, 9-11, 12-10 से हराया। कड़े संघर्ष के बाद नीलांजना ने खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर के कविश साहू ने पटना के एकलव्य शर्मा को 11-9, 12-10, 9-11, 10-12, 11-3 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया。

महिला एकल वर्ग में प्रदर्शन महिला एकल व...