मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान राशन वितरण की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज नहीं मिलना चाहिए। राशन कटौती या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीलरों से भी पारदर्शिता के साथ राशन वितरण करने और लाभुकों के साथ उचित व्यवहार करने को कहा।बैठक में लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, पीओएस मशीन की समस्या, केवाईसी तथा दुकानदारों के कमीशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Banka News: नए राशन कार्ड निर्माण की उपलब्धि शतप्रतिशत सुनिश्चित करें: डीएम एमओ विवेक कुमार ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए कुल 32...