मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददात। शहर के कंपनीबाग स्थित नगर भवन में 16 अक्तूबर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में नौकरी पेशा लोगों के साथ उनके परिजन भी शामिल होंगे। डीएम कुमार गौरव के आदेश पर यह विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। योजना के लाभ और सरकार द्वारा दी जा रही 98,000 रुपये तक की अनुदान राशि की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक उपभोक्ताओं का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा।डीएम ने नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड व अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मियों को सपरिवार इस योजना की जानकारी दें और शिविर में मौजूद रहना सुनिश्चित कराएं। य...