मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इसबार अखाड़ा घाट पर छठ पूजा नहीं होगी। पुल निर्माण के बीच नदी के किनारे घाट पर खतरनाक हालात देख कर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। इसके बदले आश्रम घाट व सूर्य मंदिर घाट पर वैकल्पिक व्यवस्था होगी। दोनों जगहों पर नदी किनारे पूजा के लिए अधिक से अधिक दायरे में व्यवस्था होगी, ताकि व्रती या श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। दरअसल, अखाड़ा घाट पुल के ठीक बगल में नए पुल के निर्माण के चलते पुराने छठ घाट का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। मौके पर मिट्टी-मलबे का ऊंचा ढेर व आसपास निर्माण कार्य को लेकर खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे हैं। पहले पूजा के लिए घाट पर लंबी दूरी में बाकायदा सीढ़ियां बनी थीं। उनपर बड़ी संख्या में व्रती-श्रद्धालु बैठते थे। वर्तमान में घाट खत्म होने के साथ उससे जुड़े रास्ते क...