मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता नियोजित से विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक बनने वाले शिक्षकों की खोज हो रही है। 25 बिन्दुओं पर सभी शिक्षकों की फिर से जानकारी मांगी गई है। वेतन भुगतान में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसे रोकने के लिए एचआरएमएस, सीएफएमएस मैपिंग करने को मास्टर डाटा बनाया जा रहा है।

डाटा नहीं देने पर वेतन बंद करने की चेतावनी एचआरएमएस मैपिंग में हेडमास्टर और बीईओ लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में मास्टर डाटा नहीं बनने के कारण सैकड़ों शिक्षकों का पर्व पर भी वेतन भुगतान रुक सकता है। डीपीओ स्थापना प्रह्लाद कुमार गुप्ता ने इस पर जवाब मांगा है। 24 घंटे में डाटा नहीं देने वाले एचएम का वेतन बंद होगा। डीपीओ ने कहा कि अगर दीवाली-छठ में शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होता है तो इसके लिए संबंधित हेडमास्टर औ...