Muzaffarpur News: निजी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, हेडमास्टर पर एफआईआर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली विशुनदत्त मोहल्ला स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्र (14 वर्ष) की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के हेडमास्टर चंदन कुमार और उनकी शिक्षिका पत्नी पर लगा है। छात्र की जांघ, हाथ और पैर पर पिटाई के गहरे निशान हैं। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया है। इसके बाद रविवार को हेडमास्टर और उसकी पत्नी पर मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
माता-पिता की शिकायत पीड़ित छात्र की मां गुंजा कुमारी ने बताया कि शनिवार को हेडमास्टर और उनकी पत्नी ने मिलकर बच्चे को बेरहमी से पीटा। पिटाई से छात्र बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर वह स्कूल पहुंची और बेटे को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे गुंजा कुमारी बेटे को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.