मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। गोशाला रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार शाम एक युवक ने हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हंगामा करने वाले युवक क्लिनिक के कर्मचारी नशे में धुत बता रहे हैं। युवक ने क्लीनिक में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट की। इस हंगामे के बाद क्लिनिक में अफरातफरी मच गई। काफी देर के बाद युवक को वहां से हटाया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...