मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अगले 12 अगस्त को नगर निगम के सभागार में मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) की बैठक होगी। इसको लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने समिति सदस्यों को जानकारी दे दी है। समिति के सात सदस्यों में राजीव पंकू, अभिमन्यु चौहान, अर्चना पंडित, अमित रंजन, इकबाल हुसैन, गनिता देवी व मनौव्वर हुसैन शामिल हैं। इससे पूर्व बीते 29 जुलाई को हुई बैठक में सरकार के मिले अनुदान के लेखा-जोखा समेत कई प्रस्तावों पर जरूरी कागजात या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के चलते चर्चा पूरी नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...