मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की बिजली शाखा के तहत हो रहे कार्यों को लेकर बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक होगी। इसमें नई स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगा। इसको लेकर मेयर निर्मला साहू ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। शहर में छह हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अंतिम चरण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...