मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहरी क्षेत्र में एक हजार से अधिक मकानों बिना होल्डिंग के लिए हैं। नगर निगम की जांच में यह खुलासा हुआ है। इसके बाद निगम ने संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। इसमें 15 दिनों की मोहलत देते हुए होल्डिंग के लिए निबंधन कराने को कहा गया है। तय समय सीमा में होल्डिंग नहीं कराने पर दो या पांच हजार रुपये जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा होल्डिंग देने पर नियमों के तहत पूर्व का भी टैक्स व जुर्माना जोड़ा जाएगा।

नगर निगम की होल्डिंग संख्या नगर निगम से निबंधित होल्डिंग की संख्या 55608 है। बीते 10 मार्च को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (शहरी 1) की ओर से निगम क्षेत्र के 49 वार्डों में 68 हजार 881 बिजली कनेक्शनों की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराई गई थी। उक्त सूची के आधार पर होल्डिंग के परीक्ष...