मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, औराई में संचालित 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को निक्षय मित्रों ने चार मरीजों के बीच पोषण आहार (फूड बास्केट) वितरित किया। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (आशा) गुड्डू कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक संजीत कुमार, एसटीएलएस राहुल कुमार तथा डाटा ऑपरेटर वरुण कुमार उर्फ गुड्डू कुमार ने अपने व्यक्तिगत सहयोग से मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई। मौके पर पीएचसी प्रभारी दिव्या प्रीति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गौरतलब है कि औराई के बीडीओ रजनीश शंकर झा ने पूर्व में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतों में सहय...