Muzaffarpur News: नाले में युवक का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के ठीकहा बाजार स्थित पोखर से सटे नाले में बुधवार की शाम युवक का सड़ा-गला शव मिला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। जींस की जेब से मोबाइल और पांच सौ रुपए का एक नोट मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। बीच बाजार और रिहायशी इलाके में शव मिलने से लोगों में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: बालूबाड़ी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव स्थानीय लोगों ने युवक की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को नाला में फेंकने की आशंका जताई है।इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.