मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिन बरसात ही बुधवार को पंकज मार्केट की सड़कें जलमग्न हो गई। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। सुबह-सुबह उत्पन्न हुई इस समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ी और व्यवसाय पर भी असर पड़ा। दुकान से लेकर घरों के सामने तक पानी लगा था। यह भी पढ़ें- Banka News: कचरे से जाम हो रहा जमुआ जोर पुल, जलजमाव की आशंकास्थानीय नागरिकों की चिंताएँ सड़क पर गंदे पानी के बीच से आवाजाही के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक गिरने से बाल-बाल बचे। सड़क पर पहले से बने गड्ढ़ों के बीच स्थिति खतरनाक हो गई। आखिरकार दोपहर करीब एक बजे के बाद पानी उतरने पर स्थानीय लोगों के साथ ही व्यवसायियों ने राहत की सांस ली।नाले की सफाई की आवश्यकता स्थानीय बंधु कुमार, रीतेश शुक्ला व योगेंद्र कुमार के मुताबिक नाला ज...