मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सात साल पुराने अमृत योजना के एसटीपी प्रोजेक्ट के तहत मिठनपुरा नाले का काम पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। करीब ढाई डिसमिल जमीन की जरूरत है। इसे सतत लीज पर लिया जाएगा। इसको लेकर बुडको के स्तर से जिला भू अर्जन पदाधिकारी को अधियाचना भेजी गई है। भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित जमीन का रेट आदि तय होने के बाद रजिस्ट्री व अन्य प्रक्रिया होगी।

जमीन अधिग्रहण से पूरा होगा नाले का काम दरअसल, 3720 मीटर लंबे नाले के आखिरी हिस्से में 69 मीटर में निजी जमीन मिलने के बाद तकनीकी पेच फंसने से सालभर से अधिक समय से काम बंद है। इस नाले में 3641 मीटर में काम हो चुका है। मिठनपुरा से नारायणपुर होते हुए दिघरा तक नाला बनाया जाना है। फिर इसे नारायणपुर दिघरा में तिरहुत केनाल के पास निर्...