मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर विश्वनाथ गांव स्थित गया चौक पर सोमवार शाम नाला निर्माण में लगे मजदूर की पिटाई कर दी। घायल मजदूर मलंग चौक निवासी संजय साह के पुत्र मुन्ना कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि पंचायत मद से नाला का निर्माण हो रहा है। इसी दौरान किसी बात को लेकर गया चौक निवासी भरत राय के पुत्र मुकेश राय से मजदूर का विवाद हो गया। आरोप है कि मुकेश राय ने मुन्ना कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे मुन्ना का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश र...