मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। मूलरूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत डिजिटल सबूतों के साथ अहियापुर थाने में की है। इसमें कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी एक युवक पर डिजिटल माध्यम से प्रताड़ित करने, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। बताया कि वर्तमान में छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार तनाव में है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...