मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र की जनार पंचायत के बेदौल गांव स्थित कोन्हा टोला में अवैध खनन से बने गड्ढे में नहाने गए तीन किशोर रविवार दोपहर पानी में डूब गए। बच्चों के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने तीनों को पानी से निकाला और उनको गंभीर हालत में लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। इसमें से दो को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, एक बच्चे का गंभीर हालत में मेडिकल में इलाज चल रहा है।

मृत किशोरों की पहचान मृत किशोर बेदौल कोन्हा टोला के रवींद्र राय का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं सुरेंद्र राय का नौ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार था। घायल किशोर स्थानीय देवेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र रामानंद राय है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची बेदौल ओपी के दारोगा मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की...