Muzaffarpur News: नहर में नहाने गया युवक डूबा, लापता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया (हरनाही) गांव स्थित तिरहुत मुख्य नहर में शनिवार को नहाने के दौरान युवक डूब गया। कमालपुर बिथरौल निवासी मो. नसीरुद्दीन का पुत्र मो. अकबर (22) साथियों के साथ नहाने गया था। सूचना पर पहुंचे सीओ तरुण कुमार और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नहर में खोजबीन की। सीओ ने बताया कि रात हो जाने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है। रविवार अहले सुबह एसडीआरएफ की टीम फिर से तलाशी अभियान चलाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.