मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में तिरहुत नहर में डूबने से मरी छाजन दर्दा निवासी पूनम देवी, उसकी पुत्री महिमा कुमारी तथा कौशल्या देवी के परिजनों को बुधवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने तीनों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुढ़नी सीओ नीलम कुमारी, मुखिया सुमंगल सहनी, मुन्ना झा, सरपंच रमेश सहनी, मनीष कुमार, अमित कुमार, उमेश महतो, रवि रोशन, दहौर मांझी, अमरजीत पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तिरहुत नहर में डूबने से तीन की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान...