मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। सादपुरा बसवारी टोला में एक युवक को शराब के नशे में घर में हंगामा करना भारी पड़ गया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसके भाई ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मोहसिन इमाम ने काजी मोहम्मदपुर थाने को आवेदन देकर अपने भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि बीते मंगलवार को उसका भाई जफर इमाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस दौरान घर का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...