मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: सकरा। सबहा चौक पर नशे में हंगामा करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सकरा के नरसिंहपुर निवासी मो. आहिल रजा उर्फ अली रजा है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में नशा की पुष्टि हुई है। सकरा थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अली राजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...