मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। डुमरी निवासी गंगिया देवी ने पति के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया कि पति चंदेश्वर सहनी शराब के नशे में मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। सोमवार को बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...