मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। खबड़ा स्थित ब्रह्मस्थान के पास बुधवार को नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर एक युवक ने कथित तौर पर अपने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद मां ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के अनुसार, उसका पति लंबे समय से शराब और स्मैक का आदी है। बुधवार को उसने नशे के लिए रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह उग्र हो गया और बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसपर जबरन काम कर रुपये लाने का दबाव डालता है और इनकार करने पर मारपीट करता है। हालांकि, गरीबी का हवाला देते हुए उसने पति के खिलाफ लिखित शिकायत देने से इनकार कर...