मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बलुआहां गांव में मंगलवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नवविवाहिता 22 वर्षीय अमृता कुमारी का मायका सीतामढ़ी जिले की रुन्नीसैदपुर में है। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी बलुआहां गांव निवासी धीरज कुमार से हुई थी। थानेदार ने बताया कि मायके वालों के आरोप के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम ने कई साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम रि...