मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में मंगलवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मांसपेशियों और हड्डियों के जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत के लिए आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सुरक्षित एवं सुविधाजनक फिजियोथेरेपी उपचार किया गया। शिविर में मरीजों की जांच और उपचार के लिए चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की पूरी टीम तत्पर रही। टीम ने मरीजों को दर्द से राहत, शारीरिक परेशानी कम करने तथा नियमित फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में बतााया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. जीके सिंह, राकेश रुंगटा, डॉ. महेश कुमार, कृष्ण मोहन, नीरज कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दर्द से निजात दिलाना ही फिजियोथैरेपी का उद्देश्य यह भी पढ़...