मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नवंबर क्रांति दिवस पर शनिवार को एसयूसीआई कम्युनिस्ट के नगर जिला कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यालय में लाल झंडा फहराया गया एवं समाजवादी क्रांति के महान नेता लेनिन और स्टालिन के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के बाद कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर के समीप पुस्तक स्टॉल लगाया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से पिन फ्लैग वितरण और कोष संग्रह भी किया गया।नगर जिला कमेटी सदस्य अमन कुमार झा ने कहा कि आज पूंजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। ऐसी परिस्थिति में नवंबर क्रांति की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर क्रांतिकारी पार्टी को मजबूत करना समय की मांग है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांटी में नवंबर क्रांति दिवस मनाया मौक...