Muzaffarpur News: नल चोरी के बाद ग्राउंड फ्लोर की पानी आपूर्ति बंद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग में अक्सर कुछ न कुछ समस्याएं आ रही हैं। पहले लिफ्ट बंद हुई, अब नल चोरी की घटना के बाद इसके ग्राउंड फ्लोर की पानी आपूर्ति ठप हो गई है। इससे वाणिज्य विभाग के पांच सौ से अधिक कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। पीने का पानी तो दूर, शौचालय में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि बिल्डिंग में कई तरह की सुरक्षात्मक कमियां हैं, जिसके कारण संदिग्ध लोग प्रवेश कर शौचालय आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हीं में से कुछ संदिग्धों ने नल खोलकर गायब कर दिया होगा। मामले को लेकर आरएलडीए के जेजीएम को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.