मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की मॉडल पंचायत विशुनपुर बघनगरी में पीएचईडी विभाग की नल-जल योजना पिछले करीब एक महीने से ठप पड़ी है। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति बंद है। पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पानी टंकी परिसर में हंगामा और प्रदर्शन किया। यहां स्थापित डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी से करीब 500 परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलता था, जो पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बाधित हो गया है。

ग्रामीणों की समस्या प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विशाल कुमार, शिवम कुमार पुतुल देवी, नीता देवी, गीता देवी, दिनेश मिश्रा, सुनील झा, श्याम कुमार झा, मो. फिरोज, कविता देवी, नीलम देवी एवं दुर्गा देवी ने कहा कि करीब एक महीने से नल-जल से पानी आपूर्ति बंद है। इसकी शिकायत कई बार की गई। इसके...