Muzaffarpur News: नर्सिंग होम में प्रसूता को बेड पर छोड़ डॉक्टर व कर्मी फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में अवैध नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जांच की। टीम के आने की सूचना पर सुजावलपुर मछही रोड में संचालित नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता को बेड पर छोड़ कर डॉक्टर एवं कर्मी फरार हो गए। महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। काफी मशक्कत के बाद टीम ने गेट को खोलकर अंदर प्रवेश किया। भर्ती प्रसूता से टीम में शामिल महिला चिकित्सक अंकिता रंजन ने पूछताछ की। इसके बाद सभी कागजात को जब्त कर लिया। टीम में पीएचसी के चिकित्सक एवं कर्मी शामिल थे। टीम ने प्रियांशु अल्ट्रासाउंड सेंटर, मंगलम अल्ट्रासाउंड सहित एक अन्य नर्सिंग होम की जांच की। सभी को अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम संचालन से संबंधित पेपर जमा करने के निर्देश दिया है। जांच टीम की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.