मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरगी जीवनाथ पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुपरा मुसहर टोला में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पैक्स के मतदाता अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।मतदान सुबह सात से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए क्रमांक के आधार पर चार बूथ निर्धारित किए गए हैं। बूथ संख्या 21-क पर क्रमांक 1 से 550 तक, 21-ख पर 551 से 1100 तक, 21-ग पर 1101 से 1649 तक तथा 21-घ पर क्रमांक 1650 से अंत वोटर तक मतदान करेंगे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पैक्स चुनाव को लेकर...